मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : र

रंग उखड़ना अर्थ: धाक न जमना, मजा बिगड़ जाना

रंग उड़ना अर्थ: घबरा जाना। भय या लज्जा से चेहरा का बेरौनक होना।

रंग उतरना अर्थ: भय या लज्जा से चेहरा का बेरौनक हो जाना

रंग जमना अर्थ: धाक जमना, समां बँधना, खूब आनंद मजा होना

रंग जमाना अर्थ: धाक जमाना। प्रभाव बढ़ना

रंग बदलना अर्थ: परिवर्तन होना।

रंग में भंग पड़ना अर्थ: आनन्दपूर्ण कार्य में बाधा पड़ना।

रंग में भंग पड़ना अर्थ: बाधा पड़ना, आनंद में विध्न पड़ना, आनन्दपूर्ण कार्य में बाधा पड़ना।

रंग लाती है हिना पत्थर पे घिसने के बाद अर्थ: दु:ख झेल कर ही आदमी का अनुभव या सम्मान बढ़ता है।

रंग लाना अर्थ: असर दिखाना। विशेषता प्रकट करना। प्रभाव उत्पन्न करना।

रंगा सियार अर्थ: धोखेबाज आदमी

रंगा सियार होना अर्थ: धोखा देने वाला

रंगे हाथों पकड़ना अर्थ: अपराध करते हुए पकड लेना

रक्तपात मचाना अर्थ: मार-काट करना

रगरग से वाफिक होना अर्थ: प्रत्येक करतूत का पता होना।

रघुकुल रीति सदा चली आयी, प्राण जाये पर वचन आ जाहिं अर्थ: जो किसी भी कीमत पर अपनी कही बात पूरी करते हैं। वचनपूर्ती करना।

रफूचक्कर हो जाना अर्थ: फरार हो जाना।

रफूचक्कर होना अर्थ: भाग जाना।

रस लेना अर्थ: आनंद लेना

रसातल को पहुँचना अर्थ: बर्बाद करना

रस्सी जल गई पर ऐंठ न गई अर्थ: घमण्ड का खत्म न होना।

रस्सी जल गई पर ऐंठन न गई अर्थ: पतन होने के बाद भी घमंड

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया अर्थ: बरबाद हो गया, पर घमंड अभी तक नहीं गया

रस्सी ढीली छोड़ना अर्थ: ढील देना

रहम खाना अर्थ: दया करना

राई का पहाड़ बनाना अर्थ: किसी की बात को बढ़ा-चढ़ा कर कहना। जरा–सी बात को बढ़ा–चढ़ाकर प्रस्तुत करना।

राई से पर्वत करना अर्थ: छोटी बात को बहुत बढ़ा देना

राई से पर्वत बनाना अर्थ: छोटी बात को बहुत बढ़ाना

राजा के घर मोतियों का अकाल अर्थ: समर्थ को अभाव नहीं होता।

रात दिन एक करना अर्थ: कठोर परिश्रम करना

रानी रूठेगी तो अपना सुहाग लेगी अर्थ: रूठने से अपना ही नुकसान होता है।

राम की बातें, राम ही जाने अर्थ: कुछ अजीब या अचंभित करने वाली घटना हो, जो समझ से परे हो।

राम की माया कहीं धूप कहीं छाया अर्थ: कहीं सुख है तो कहीं दुःख है।

राम नाम जपना पराया माल अपना अर्थ: कपट से दूसरे का धन हड़पना

राम मिलाई जोड़ी, एक अंधा एक कोढ़ी अर्थ: बराबर का मेल हो जाना। दो मनुष्यों का एक सामान होना।

राम राम जपना पराया माल अपना अर्थ: ऊपर से भक्त, असल में ठग।

रामबाण औषधि अर्थ: अचूक दवा

रास्ता देखना अर्थ: इंतज़ार करना। प्रतीक्षा करना

रास्ते का काँटा अर्थ: उन्नति या प्रगति में बाधक

रास्ते पर लाना अर्थ: सुधारना

राह में रोड़ा पड़ना अर्थ: काम में बाधा आना

रोंगटे खड़े होना अर्थ: डर से रोमांचित होना। चकित होना। भयभीत होना। भय, शोक, हर्ष आदि से रोमांचित होना। भयानक दृश्य देखकर शरीर के रोंए खड़े होना।

रोगी से बैद अर्थ: भुक्तभोगी अनुभवी हो जाता है।

रोज कुआँ खोदना, रोज पानी पीना अर्थ: रोज कमाना रोज खाना।

रोटियाँ तोड़नी अर्थ: बिना मेहनत किये पड़े पड़े खाना

रोटी के लाले पड़ना अर्थ: दाने दाने को तरसना

रोड़ा अटकाना अर्थ: बाधा डालना

रोम–रोम खिल उठना अर्थ: प्रसन्न होना।

रोशनी डालना अर्थ: स्पष्ट करना

रौनक जाना अर्थ: चमक समाप्त हो जाना

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published.