मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : न

न अंधे को न्योता देते, न दो जने आते अर्थ: गलत फैसला करके पछताना।

न इधर का न उधर का अर्थ: कहीं का नहीं

न इधर के रहे, न उधर के रहे अर्थ: दुविधा में रहने से हानि ही होती है।

न ऊधो का लेना, न माधो का देना अर्थ: कोई लटपट नहीं। किसी से कोई संबंध नहीं रखना।

न घर का रहा न घाट का अर्थ: दोनों तरफ से उपेक्षित

न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी अर्थ: ऐसी परिस्थिति जिसमें काम न हो सके। असंभव शर्त लगाना। कोई काम करने के लिए कठिन शर्त रखना।

न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी अर्थ: झगड़े की जड़ समाप्त करना। कारण का ही नाश कर देना।

न लेना न देना अर्थ: कोई संबंध न रखना

नंगा कर देना अर्थ: असलियत प्रकट कर देना

नंगा क्या नहाएगा क्या निचोड़ेगा अर्थ: अत्यन्त निर्धन होना।

नंगा नाच करना अर्थ: सरेआम निकृष्ट काम करना

नंगा बड़ा परमेश्वर से  अर्थ: निर्लज्ज से सब डरते हैं।

नंगे से खुदा डरे अर्थ: निर्लज्ज से भगवान भी डरते हैं।

नंबर दो का पैसा अर्थ: अवैध रूप से कमाया गया धन

नंबर दो का रुपया अर्थ: अवैध धन

नकटा बूचा, सबसे ऊँचा अर्थ: निर्लज्ज से सब डरते हैं इसलिए वह सबसे ऊपर होता है।

नकेल डालना अर्थ: नियंत्रण करना

नकेल हाथ में होना अर्थ: वश में होना। किसी के काबू में होना

नक्कारखाने में तूती की आवाज अर्थ: कमजोर के प्रति उदासीनता। महत्व न मिलना। महत्वहीन बात।

नखरे उठाना अर्थ: हर बात मानना

नजर उतारना अर्थ: बुरी दृष्टि के प्रभाव को मंत्र आदि युक्ति से दूर करना

नजर डालना अर्थ: देखना

नजर पर चढ़ना अर्थ: पसंद आ जाना

नजर बचाकर अर्थ: चुपके से। बिना किसी को दिखे

नजर से गिरना अर्थ: प्रतिष्ठा कम करना

नजरअंदाज करना अर्थ: उपेक्षा करना

नजरबन्द करना अर्थ: कैद में रखना

नदी किनारे रूखड़ा, जब-तब होय विनाश अर्थ: नदी किनारे के वृक्ष का कभी भी नाश हो सकता है। मनमौजी के साथ रहने पर कभी भी नुकसान संभव है।

नदी में रह कर मगरमच्छ से बैर अर्थ: अपने को आश्रय देने वाले से ही शत्रुता करना। ताकतवर से दुश्मनी करना।

नदी-नाव का संयोग अर्थ: दुर्लभ मिलाप

नब्ज छूटना अर्थ: मृत्यु को प्राप्त हो जाना

नमक का हक अदा करना अर्थ: बदला चुकाना। ऋण चुकाना।

नमक मिर्च लगाना अर्थ: कोई बात खूब बढ़ा-चढ़ा कर कहना।

नमक हराम होना अर्थ: एहसान, उपकार न मानने वाला

नमक हलाल करना अर्थ: एहसान चुकाना

नमाज़ छुड़ाने गए थे, रोज़े गले पड़े अर्थ: छोटी मुसीबत से छुटकारा पाने के बदले बड़ी मुसीबत में पड़ना।

नया नौ दिन पुराना सौ दिन अर्थ: साधारण ज्ञान होने से अनुभव होने का अधिक महत्व होता है।

नस-नस पहचानना अर्थ: भली भांति जानना। अच्छी तरह जानना

नसीब चमकना अर्थ: अच्छे दिन आना

नसीब फूटना अर्थ: नसीब का प्रतिकूल हो जाना

ना काहू सो दोस्ती,  ना काहू सो बैर  अर्थ: किसी से मित्रता या शत्रुता नहीं होना

नाई की बरात में सब ही ठाकुर अर्थ: सभी का अगुवा बनना।

नाक ऊँची रखना अर्थ: सम्मान या प्रतिष्ठा रखना

नाक कटना अर्थ: इज्जत उतर जाना। प्रतिष्ठा नष्ट होना, बदनामी होना। शर्मिंदा होना, बेईज्जत होना, प्रतिष्ठा खत्म होना। मर्यादा नष्ट होना।

नाक कटी पर घी तो चाटा अर्थ: लाभ के लिए निर्लज्ज होना।

नाक का बाल होना अर्थ: किसी का प्रिय होना। किसी के ज्यादा निकट होना। बहुत प्रिय।

नाक काट कर हाथ में देना अर्थ: अपने ही हाथों अपनीदुर्दशा करना।

नाक काटना अर्थ: अपमानित करना। इज्जत उतारना। शर्मिंदा करना। बेईज्जत करना। मर्यादा नष्ट करना। प्रतिष्ठा खत्म करना।

नाक के नीचे अर्थ: बहुत निकट

नाक पर ग़ुस्सा होना अर्थ: तुरंत गुस्सा करने वाला।

नाक पर मक्खी न बैठने देना अर्थ: अपने पर आँच न आने देना। अपने ऊपर कोई आरोप न लगने देना। बहुत साफ रहना।

नाक में दम करना अर्थ: बहुत तंग करना। बहुत परेशान करना।

नाक में नकेल डालना अर्थ: नियंत्रण में करना

नाक रखना अर्थ: मान रखना। इज्जत रखना।

नाक रगड़ना अर्थ: दीनता दिखाना। अत्यधिक अनुनय-विनय करना। गिड़गिड़ाना। विनती करना। खुशामद करना।

नाक-चोटी काट कर हाथ में देना अर्थ: खुद कीदुर्दशा करना।

नाक-भौँ चढ़ाना अर्थ: घृणा प्रकट करना। असन्तोष जताना। नाराज होना।

नाकों चने चबवाना अर्थ: बहुत तंग करना। खूब परेशान करना।

नाकों चने चबाना अर्थ: बहुत तंग होना। बहुत परेशान होना।

नाच न जाने आँगन टेढ़ा अर्थ: अपने अज्ञान का दोष दूसरे पर मढ़ना। ख़ुद कार्य न कर सकने पर बहाना बनाना। बहाना करके अपना दोष छिपाना।

नाच नचाना अर्थ: तंग करना

नानी के आगे ननिहाल की बातें अर्थ: बुद्धिमान को सीख देना।

नानी के टुकड़े खावे, दादी का पोता कहावे अर्थ: खाना किसी का, गाना किसी का।

नानी क्वांरी मर गई, नाती के नौ-नौ ब्याह अर्थ: झूठी बड़ाई।

नानी मर जाना अर्थ: बहुत परेशानी में होना

नानी याद आना अर्थ: कठिनाई में पड़ना। घबरा जाना। होश उड़ना। हौसले पस्त होना।

नाम उछालना अर्थ: बदनामी करना।

नाम कमाना अर्थ: विख्यात होनाय़

नाम डुबोना अर्थ: प्रतिष्ठा खोना। मर्यादा खोना। सम्मान खोना।

नाम बड़े दर्शन छोटे अर्थ: झूठा दिखावा।

नाम बड़े पर दर्शन छोटे अर्थ: गुण की अपेक्षा प्रशंसा अधिक

नाम बढ़ावे दाम अर्थ: किसी चीज का नाम हो जाने से उसकी कीमत बढ़ जाती है।

नामी चोर मारा जाए, नामी शाह कमाए खाए अर्थ: बदनामी से बुरा और नेकनामी से भला होता है।

निन्यानवे का फेर अर्थ: धन जोड़ने का बुरा लालच

निन्यानवे के फेर में आना अर्थ: धन बढ़ाने की धुन में रहना। धन कमाने में व्यस्त रहना। सदा पैसा जोड़ने के चक्कर में पड़ना।

नींद हराम करना अर्थ: चिंता में सो न पाना

नींव डालना अर्थ: शुभ काम की शुरुवात करना

नीचा दिखाना अर्थ: अपमानित करना

नीचे की साँस नीचे, ऊपर की साँस ऊपर अर्थ: अत्यधिक घबराहट की स्थिति।

नीचे से जड़ काटना, ऊपर से पानी देना अर्थ: ऊपर से मित्र, भीतर से शत्रु।

नीम हकीम खतरा-ए-जान अर्थ: अनुभवहीन व्याक्ति के हाथों काम बिगड़ सकता है।

नीम हकीम खतरे जान अर्थ: अयोग्य व्यक्ति से हानि होती है

नीला–पीला होना अर्थ: गुस्सा होना। नाराज होना।

नेकी और पूछ-पूछ अर्थ: अच्छे काम के लिए पूछने की जरूरत नहीं होती। भलाई करने के लिए किसी की अनुमति नहीं चाहिए। भलाई का काम।

नैया पार लगाना अर्थ: सफल होना

नोंक-झोंक करना अर्थ: कहा सुनी होना

नौ की लकड़ी, नब्बे खर्च अर्थ: थोड़े फायदे के लिए अधिक खर्च।

नौ दिन चले अढ़ाई कोस अर्थ: अत्यन्त मंद गति से कार्य करना। बहुत धीमी गति से काम करना।

नौ दो ग्यारह होना अर्थ: भाग जाना। चम्पत होना। भाग जाना।

नौ नकद, न तेरह उधार अर्थ: नकद का काम उधार के काम से अच्छा। अधिक उधार से थोड़ा नगद अच्छा होता है।

नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली अर्थ: जीवन भर कुकर्म करके अन्त में भला बनना।

नौबत आना अर्थ: किसी चीज का समय आ जाना

न्योछावर करना अर्थ: बलिदान देना

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *