मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : ह

हंस कर बात उड़ाना अर्थ: ध्यान ना देना

हंस-खेल कर मारना अर्थ: प्रेम दिखलाते हुए कष्ट देना

हंसते-हंसते पेट में बल पड़ना अर्थ: बहुत हंसना

हंसी उड़ाना अर्थ: उपहास करना

हंसी-खेल समझना अर्थ: साधारण मानना

हक्का–बक्का रहना अर्थ: आश्चर्यचकित होना, हैरान रह जाना। भौंचक्का रह जाना,  अचरज में पड़ना।

हजम करना अर्थ: हर लेना

हजामत बनाना अर्थ: मूर्ख बनाना, लूटना या ठगना

हज्जाम के आगे सबका सिर झुकता है अर्थ: गरज पर सबको झुकना पड़ता है।

हड़प लेना अर्थ: ठगना

हड्डी खाना आसान, पर पचाना मुश्किल अर्थ: रिश्वत कभी न कभी पकड़ी ही जाती है।

हड्डी-पसली एक करना अर्थ: खूब मारना-पीटना

हथियार डाल देना अर्थ: आत्मसमर्पण करना, हार मानना, अधीन होना

हथेली पर जान रखना अर्थ: प्राणों की परवाह न करना, मरने से न डरना।

हथेली पर दही नहीं जमता अर्थ: कार्य होने में समय लगता है।

हथेली पर सरसोँ उगना अर्थ: कम समय में अधिक कार्य करना। कोई कठिन काम करना।

हर मर्ज की दवा होती है अर्थ: हर बात का उपाय है।

हरा हो जाना अर्थ:  ताजा होना या खुश होना

हराम की कमाई हराम में गँवाई अर्थ: बेईमानी का पैसा बुरे कामों में जाता है।

हरियाली सूझना अर्थ: खुशी में मगन होना

हरिश्चंद्र बनना अर्थ: सत्यवादी बनना

हरी झंडी दिखाना अर्थ: आगे बढ़ने का संकेत करना

हरीशचंद्र होना अर्थ: सत्यवादी होना, जो ज़रूरत से ज़्यादा सच बोले।

हर्र लगे न फिटकरी, रंग आए चोखा अर्थ: बिना कुछ खर्च किए काम बनाना।

हर्रा लगे न फिटकरी, रंग आए चोखा अर्थ: बिना कुछ खर्च किए काम बनाना।

हलवाई की दुकान, दादा का फातेहा अर्थ: दुसरे के धन पर मौज करना

हल्दी गुड़ पिलाना अर्थ: खूब मारना

हल्दी लगाना अर्थ: शादी होना

हल्दी लगे न फिटकरी रंग आए चोखा अर्थ: बिना कुछ खर्च किए काम बनाना।

हवन करते हाथ जलना अर्थ: भलाई के बदले कष्ट पाना।

हवा उड़ना अर्थ: खबर या अफवाह फैलाना

हवा का रुख देखना अर्थ: समय की गति पहचान कर काम करना

हवा का रुख पहचानना अर्थ: अवसर की आवश्यकता को पहचानना।

हवा पलटना अर्थ: परिवर्तन होना, समय बदल जाना।

हवा पीकर रहना अर्थ: बिना आहार के रहना, भूखे रहना।

हवा में उड़ना अर्थ: बहुत इतराना

हवा में किले बनाना अर्थ: काल्पनिक योजनाएँ बनाना

हवा लगना अर्थ: असर होना, गलत संगति का प्रभाव पड़ना।

हवा से बातें करना अर्थ: बहुत तेज दौड़ना, बहुत तेज भागना

हवा से लड़ना अर्थ: अकारण लड़ना

हवा हो जाना अर्थ: गायब हो जाना, भाग जाना।

हवाइयां छूटना अर्थ: चेहरा फक्क हो जाना

हवाई किले बनाना अर्थ: झूठी कल्पनाएँ करना, थोथी कल्पना करना।

हां में हां मिलाना अर्थ: चापलूसी करना, खुशामद करना, जी हजूरी करना

हाथ उठा कर देना अर्थ: खुशी से देना

हाथ उठाना अर्थ: मारना, पीटना

हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े-लिखे को फारसी क्या अर्थ: प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।

हाथ कट जाना अर्थ: परवश होना।

हाथ का खिलौना अर्थ: किसी के आदेशनुसार काम करने वाला व्यक्ति, जिस पर अपना अधिकार हो

हाथ का मैल अर्थ: तुच्छ वस्तु, साधारण चीज।

हाथ काट कर देना अर्थ: लिख कर देना

हाथ के तोते उड़ना अर्थ: बहुत घबरा जाना, स्तब्ध होना, चकित रह जाना

हाथ को हाथ न सूझना अर्थ: बहुत अंधेरा होना

हाथ खड़े करना अर्थ: वक्त पर मदद से इन्कार कर देना।

हाथ खाली होना अर्थ: रुपया-पैसा न होना।

हाथ खींचना अर्थ: अलग हो जाना, पीछे हट जाना, साथ न देना।

हाथ गर्म करना अर्थ: किसी को रिश्वत देना

हाथ चूमना  अर्थ: काम देख प्रसन्न होना

हाथ जोड़ना अर्थ: संबंध नहीं रखना

हाथ डालना अर्थ: शुरू करना।

हाथ डालना अर्थ: हस्तक्षेप करना

हाथ तंग होना अर्थ: आर्थिक तंगी होना, पैसे की कमी होना।

हाथ देना अर्थ: सहायता करना

हाथ धो बैठना अर्थ: उम्मीद खो बैठना, गवां देना, हाथ पीले करना

हाथ धो लेना अर्थ: छोड़ देना

हाथ धोकर पीछे पड़ना अर्थ: हर समय पीछे लगे रहना, जी जान से लग जाना, बुरी तरह पीछे पड़ना, पीछा न छोड़ना।

हाथ पकड़ना अर्थ: किसी की सहायता करना

हाथ पर हाथ धरे बैठना अर्थ: बेकार बैठना, खाली बैठे रहना

हाथ पर हाथ धरे रहना अर्थ: समय खराब करना

हाथ पसारना अर्थ: भूख मांगना

हाथ पीले करना अर्थ: लड़की की शादी करना

हाथ पे हाथ धरकर बैठना अर्थ: निकम्मा होना, बिना कार्य के बैठे रहना।

हाथ पैर मारना अर्थ: काफी कोशिश या प्रयास करना

हाथ फैलाना अर्थ: माँगना।

हाथ बंटाना अर्थ: मदद करना

हाथ मलते रह जाना अर्थ: पछताना।

हाथ मलना अर्थ: पछताना, पश्चाताप करना

हाथ मारना अर्थ: हड़पना

हाथ में करना अर्थ: अपने वश में करना।

हाथ लगना अर्थ: पाना

हाथ विशाल होना अर्थ: बहुत समर्थ होना

हाथ साफ करना अर्थ: ठगना,  माल मारना, माल उड़ाना, चोरी करना, चुराना, बेईमानी से लेना।

हाथ सुमरनी पेट, बगल कतरनी अर्थ: ऊपर से अच्छा, भीतर से बुरा। ऊपर से सज्जन, भीतर से कपटी

हाथ से निकल जाना अर्थ: अधिकार से जाना

हाथ–पांव फूलना अर्थ: घबरा जाना।

हाथ–पांव मारना अर्थ: कोशिश करना।

हाथापाई होना अर्थ: मारपीट को होना

हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और अर्थ: कथनी कुछ–करनी कुछ, भीतर-बाहर में अंतर होना।

हाथी निकल गया दुम रह गई अर्थ: थोड़े के लिए काम अटकना।

हाथों के तोते उड़ना अर्थ: दुःख से हैरान होना, अचानक घबरा जाना।

हाथों हाथ उड़ जाना अर्थ: तुरंत समाप्त हो जाना

हाथों-हाथ लेना अर्थ: बहुतजल्दी, तत्काल, तुरंत स्वीकार करना।

हाय-तौबा करना अर्थ: बहुत परेशान होना

हाय-हाय करना अर्थ: संतोष न करना

हालत खस्ता होना अर्थ: कष्टमय हालत होना

हालत पतली होना अर्थ: दयनीय दशा होना

हिंजड़े के घर बेटा होना अर्थ: असंभव बात।

हिंदी की चिंदीनिकालना अर्थ: बात की तह तक पहुँचना।

हिचकी बंधना अर्थ: बहुत रोना

हीरे की की चाटना अर्थ: प्राणांशक कार्य करना

हीरे की परख जौहरी जाने अर्थ: गुण की परीक्षा गुणी ही कर सकता है, गुणवान ही गुणी को पहचान सकता है।

हुक्का-पानी बंद करना अर्थ: जाती या बिरादरी या समाज से बाहर निकालना

हुलिया बिगड़ना अर्थ: चेहरा विकृत होना,  दुर्गति होना। दुर्गत करना।

हृदय के कपाट खुलना अर्थ: ज्ञान हो जाना

हृदय पसीजना अर्थ: द्रवित हो उठना

हेकड़ी दिखाना अर्थ: रोब दिखाना

हेकड़ी निकालना अर्थ: अभिमान चूर करना

हेठी होना अर्थ: आपमान होना

होंठ काटना अर्थ: क्रोधित होना

होठ चाटना अर्थ: खाने का लोभ होना

होनहार बिरवान के होत चीकने पात अर्थ: अच्छे गुण आरम्भ में ही दिखने लगते हैं,   होनहार के लक्षण बचपन से ही प्रकट होने लगते हैं।

होनहार बिरवान के होत चीकने पात अर्थ: अच्छे गुण आरम्भ में ही दिखाई देने लगते हैं।

होनी को कोई नहीं टाल सकता अर्थ: जो होना है वह होकर रहेगा।

होनी हो, सो होय अर्थ: जो होनहार है, वह होगा ही।

होश उड़ना अर्थ: घबरा जाना, सुध-बुध खोना, भय या आशंका से व्याकुल होना

होश की दवा करना अर्थ: समझ कर बात करना

होश ठिकाने आना अर्थ: घमंड में चूर होना, अक्ल ठीक करना

होश सँभालना अर्थ: वयस्क होना, समझदार होना

हौसला पस्त होना अर्थ: उत्साह न रहना, हिम्मत हारना, हतोत्साहित होना।

हौसला बढ़ाना अर्थ: हिम्मत बढ़ाना या  साहस बढ़ाना

हौसला बुलंद होना अर्थ: जोश भर जाना

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *