मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : द

दबाने पर चींटी भी चोट करती है अर्थ: दुःख पहुँचाने पर निर्बल भी वार करता है।

दबी जबान से कहना अर्थ: धीरे-धीरे कहना। छुपा कर कहना। किसी के पीछे कहना।  

दबे पांव अर्थ: बहुत धीमे।

दबे पांव आना अर्थ: बिना आवाज किये आना।

दबे पांव चलना अर्थ: ऐसे चलना जिससे चलने की कोई आहट न हो।

दम टूटना अर्थ: मर जाना।

दम तोड़ देना अर्थ: मृत्यु को प्राप्त होना।

दम भरना अर्थ: भरोसा करना, हर समय किसी की तारीफ करना

दमड़ी की बुढ़िया, ढाई टका सिर मुँड़ाई अर्थ: मामूली वस्तु के रखरखाव में अधिक खर्च करना।

दमड़ी की हाँड़ी गई, कुत्ते की जात पहचानी गई अर्थ: असलियत जानने के लिए थोड़ी हानि सह लेना।

दमड़ी के लिए चमड़ी उधेड़ना अर्थ: मामूली सी बात के लिए भारी दण्ड देना।

दर दर भटकना अर्थ: मारे मारे घूमना

दर दर मारा फिरना अर्थ: दुर्दशाग्रस्त होकर घूमना

दर-दर की खाक छानना अर्थ: जगह-जगह की ठोकरें खाना। खाक छानना। मारे मारे फिरना।

दरवाजे की मिट्टी खोद डालना अर्थ: बार बार तकाजा करना।

दरार पड़ना अर्थ: आपस में न बनना। मतभेद पैदा होना।

दरिया दिल होना अर्थ: उदार होना

दर्जी की सुई, कभी धागे में कभी टाट में अर्थ: परिस्थिति के अनुसार कार्य।

दलदल में फंसना अर्थ: मुश्किल में पड़ना

दलाल का दिवाला क्या, मस्जिद में ताला क्या अर्थ: निर्धन को लुटने का डर नहीं होता।

दसों उंगलियाँ घी में होना अर्थ: खूब लाभ होना

दांत उखाड़ना अर्थ: कड़ा दण्ड देना।

दांत काटी रोटी अर्थ: घनिष्ठता। पक्की मित्रता।

दांत खट्टे करना अर्थ: परास्त करना। नीचा दिखाना। हैरान करना। बुरी तरह हराना। पराजित करना। हराना।

दांत खट्टे करना अर्थ: हरा देना

दांत तले उँगली दबाना अर्थ: आश्चर्य करना, अफसोस करना

दांत तोड़ना अर्थ: परास्त करना

दांत निपोरना अर्थ: गिड़गिड़ाना

दांत पीस कर रह जाना अर्थ: क्रोध पीकर चुप रहना।

दांत पीसना अर्थ: बहुत गुस्सा करना। क्रोध करना। बहुत ज्यादा गुस्सा करना।

दांत फाड़ना अर्थ: हँसना।

दांतकाटी रोटी होना अर्थ: गहरी दोस्ती होना

दांतो तले ऊँगली दबा लेना अर्थ: दंग रह जाना

दांतों तले उँगली दबाना अर्थ: आश्चर्य करना, हैरान होना। अफसोस करना

दांतों तले उंगली दबाना अर्थ: हैरान होना, दंग रह जाना, आश्चर्य करना।

दांतों में तिनका लेना अर्थ: अधीनता स्वीकार करना

दाई से पेट छिपाना अर्थ: जानने वाले से भेद छिपाना। ऐसी जगह रहस्य छिपाना, जहां संभव न हो। परिचित से रहस्य को छिपाना।

दाएं बाएं देख कर अर्थ: सावधान होना

दाग लगाए लँगोटिया यार अर्थ: अपनों से धोखा खाना।

दाता दे, भंडारी का पेट फटे अर्थ: दान कोई करे कुढ़न दूसरे को हो।

दाद देना अर्थ: तारीफ करना

दादा कहने से बनिया गुड़ देता है अर्थ: मीठे बोल बोलने से काम बन जाता है।

दान के बछिया के दांत नहीं देखे जाते अर्थ: मुफ्त में मिली वस्तु के गुण-अवगुण नहीं परखे जाते।

दाना-पानी उठना अर्थ: अन्न-जल न मिलना। आजीविका का साधन खत्म होना। जगह छोड़ना।

दाने दाने को तरसना अर्थ: भूखे मरना। भोजन न पाना। अत्यंत दरिद्र।

दाने दाने को मोहताज अर्थ: भूखे मरना। भोजन न पाना। अत्यंत दरिद्र।

दाने-दाने पर लिखा है, खाने वाले का नाम अर्थ: हक की वस्तु अवश्य मिलती है।

दाम लगाना अर्थ: मूल्य आँकना

दाम सँवारे सारे काम अर्थ: पैसा सब काम करता है।

दामक पकड़ना अर्थ: शरण में जाना

दामन छुड़ाना अर्थ: पीछा छुड़ाना

दामन पकड़ना अर्थ: सहारा लेना।

दाल गलना अर्थ: मतलब निकलना। युक्ति सफल होना।

दाल न गलना अर्थ: बस न चलना। वश नहीं चलना। सफल न होना।

दाल भात का कौर समझना अर्थ: बहुत आसान समझना

दाल भात में मूसलचंद अर्थ: अनाधिकार दखल देना।

दाल में काला होना अर्थ: संदेहपूर्ण होना। गड़बड़ होना।

दाल में नमक, सच में झूठ अर्थ: थोड़ा सा झूठ बोलना गलत नहीं होता।

दाल रोटी चलना अर्थ: जीवन निर्वाह करना

दाल-भात का कौर समझना अर्थ: आसान समझना

दाल-भात में मसूरचंद अर्थ: जबरदस्ती दखल देने वाला।

दाहिना हाथ अर्थ: प्रमुख सहायक। अत्यन्त विश्वासपात्र बनना। बहुत करीबी सहायक।

दाहिना हाथ होना अर्थ: अत्यन्त विश्वासपात्र बनना। बहुत करीबी सहायक।

दिन आना अर्थ: अच्छा समय आना

दिन काटना अर्थ: जैसे तैसे समय गुजारना

दिन को दिन और रात को रात न समझना अर्थ: बड़ा काम करने समय आराम का ध्यान न रखना

दिन गँवाना अर्थ: समय नष्ट करना

दिन दूना रात चौगुना अर्थ: तेजी से तरक्की करना, खूब विकास करना

दिन दूना रात चौगुनी अर्थ: खूब उन्नति करना

दिन दूनी रात चौगुनी होना अर्थ: बहुत जल्दी–जल्दी होना। बहुत तरक्की करना।

दिन पलटना अर्थ: अच्छे दिन आना।

दिन पूरे होना अर्थ: अंतिम समय आना

दिन फिरना अर्थ: भाग्य पलटना।

दिन में तारे दिखाई देना अर्थ: घबरा जाना। अजीब हालत होना। समस्या में विचलित होना। मानसिक कष्ट के कारण बौखला जाना।

दिन रात एक करना अर्थ: बहुत मेहनत करना

दिनन के फेर से, सुमेरू होत माटी को अर्थ: बुरे समय में सोना भी मिट्टी हो जाता है।

दिमाग आसमान पर चढ़ना अर्थ: बहुत घमण्ड होना।

दिमाग खाना अर्थ: बकवास करना

दिमाग दौड़ना अर्थ: बहुत सोंचना

दिमाग सातवें आसमान पर होना अर्थ: बहुत घमंड होना

दिया तले अंधेरा अर्थ: दूसरोँ को उपदेश देने वाले व्यक्ति का स्वयं अच्छा आचरण नहीं करना।

दिल का काला अर्थ: धूर्त व कपटी व्यक्ति

दिल का काला या खोटा अर्थ: कपटी अथवा दुष्ट

दिल का गुबार निकालना अर्थ: मन का मलाल दूर करना

दिल की दिल में रह जाना अर्थ: इच्छा पूरी न हो पाना

दिल के अरमान निकलना अर्थ: इच्छा पूरी करना

दिल के फफोले फोड़ना अर्थ: मन की भडास निकालना

दिल टूट जाना अर्थ: निराशा हाथ लगना

दिल दुखाना अर्थ: कष्ट देना

दिल पर पत्थर रखना अर्थ: दुःख सहकर भी चुप रहना

दिल पसीजना अर्थ: दया दिखाना

दिल बाग़ बाग़ होना अर्थ: बहुत ख़ुशी होना। अत्यधिक हर्ष होना।

दिल्लगी करना अर्थ: मजाक करना।

दिल्ली अभी दूर है अर्थ: सफलता दूर है। मंजिल दूर है। लक्ष्य दूर है।

दिल्ली दूर होना अर्थ: मंजिल दूर होना। लक्ष्य दूर होना।

दीदे का पानी मर जाना अर्थ: बेशर्म होना

दीन दुनिया भूल जान अर्थ: सुध बुध भूल जाना

दीया लेकर ढूँढना अर्थ: हैरान होकर ढूँढना

दीवार के भी कान होते हैं अर्थ: भेद खुलने के अनेक रास्ते हैं। सतर्क रहना चाहिए।

दीवारों के कान होना अर्थ: किसी गोपनीय बात के प्रकट होने का खतरा। गुप्त बात न बोलना।

दुकान बढ़ना अर्थ: दुकान सदा के लिए बंद होना

दुकान मंगल करना अर्थ: दुकान रात में बंद करना

दुखती रग को छूना अर्थ: दुःख के कारण पर आघात करना। मर्म पर आघात करना।

दुधारु गाय की लात भी भली अर्थ: जिससे फायदा हो उसकी झिड़की भी अच्छी लगती है

दुधारू गाय की लात सहनी पड़ती है अर्थ: जिससे लाभ होता है, उसकी धौंस भी सहनी पड़ती है।

दुनिया का मुँह किसने रोका है अर्थ: बोलने वालों की परवाह नहीं करनी चाहिए।

दुनिया की खबर न होना अर्थ: सांसारिकता से दूर होना

दुनिया की हवा लगना अर्थ: गलत मार्ग पर चलना। बुरा बन जाना। दुनियादारी सीख जाना। चतुराई सीखना।

दुम दबाकर भाग जाना अर्थ: डर कर भाग जाना

दुम दबाकर भागना अर्थ: कायरतापूर्वक भागना। डर के मारे भागना।

दुम हिलाना अर्थ: खुशामद करना

दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम अर्थ: दुविधा में पड़ने से कुछ भी नहीं मिलता।

दुश्मनी मोल लेना अर्थ: बेवजह दुश्मन बनाना

दूकान बढ़ाना अर्थ: दूकान बंद करना

दूज का चाँद होना अर्थ: कभी कभार दिखना। बहुत दिनोँ बाद दिखना। मुश्किल से दिखना। लम्बे अरसे बाद दिखाई देने वालाय़

दूज का चाँद होना अर्थ: मुश्किल से दिखाई देना

दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है अर्थ: एक बार धोखा खाने पर आदमी हमेशा सतर्क रहता है।

दूध का जला मट्ठा भी फूंक-फूंक कर पीता है अर्थ: एक बार धोखा खाने के बाद आदमी हमेशा सतर्क रहता है।

दूध का दूध और पानी का पानी अर्थ: उचित न्याय करना। पूरा-पूरा इन्साफ करना। निष्पक्ष न्याय। पक्षपातरहित न्याय करना। न्याय होना। पूर्ण इन्साफ।

दूध का धुला अर्थ: निर्दोष या निष्कलंक। निष्पाप होना।

दूध का धुला होना अर्थ: बहुत सीधा व निर्दोष

दूध की नदियाँ बहाना अर्थ: संपन्नता की भरमार होना। धन-दौलत से पूर्ण होना।

दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकना अर्थ: काम निकलने के बाद अलग कर देना

दूध की लाज रखना अर्थ: नैतिकता वाले कार्य करना। माँ की प्रतिष्ठा रखना।

दूध के दांत न टूटना अर्थ: अनुभवहीन होना। ज्ञान और अनुभव न होना।

दूध के दांत न टूटे अर्थ: अनुभवहीन। कम उम्र। बच्चा। नादान।

दूध पिला कर सांप पोसना अर्थ: शत्रु का उपकार करना।

दूध पीता बच्चा अर्थ: अबोध बालक

दूध सा उबाल आना अर्थ: अचानक गुस्सा करना

दूधो नहाओ, पूतो फलो अर्थ: धन और संतान की वृद्धि होना

दूर के ढोल सुहावने अर्थ: किसी वस्तु या बात की जब तक जानकीर न हो, तब तक ही अच्छी लगती है। जो अपने पास नहीं, उस वस्तु का अधिक आकर्षण होता है। जानकारी न होने पर सामान या व्यक्ति अच्छा लगता है। देख-परख कर ही सही गलत का ज्ञान करना।

दूल्हा को पत्तल नहीं, बजनिये को थाल अर्थ: बेतरतीब काम करना।

दूसरे की पत्तल, लंबा-लंबा भात अर्थ: दूसरे की वस्तु अच्छी लगती है।

दृष्टि फेरना अर्थ: अप्रसन्न होना। नाराज होना।

देखने रह जाना अर्थ: देख कर दंग रह जाना

देशी मुर्गी, विलायती बोल अर्थ: बेमेल

देसी कुतिया, विलायती बोली अर्थ: दिखावा करना।

देह धरे के दण्ड हैं अर्थ: शरीर है तो कष्ट भी होगा ही।

देह भरना अर्थ: मोटा होना

दो कौड़ी का आदमी अर्थ: तुच्छ या अविश्वसनीय आदमी

दो टूक जवाब देना अर्थ: साफ–साफ उत्तर देना। थोड़े शब्दों में स्पष्ट बात कहना

दो टूक बात कहना अर्थ: कम शब्दों में स्पष्ट बोलना

दो दिन का मेहमान अर्थ: जल्द मरने वाला। शीघ्र ही मरनेवाला। कहीं बाहर जाने वाला।

दो नावोँ पर पैर रखना अर्थ: दोनोँ तरफ रहना। एक साथ दो लक्ष्य पाने की चेष्टा करना। एक साथ दो काम करना। दो विरोधी काम एक साथ करना।

दो लड़े, तीसरा ले उड़े अर्थ: दो की लड़ाई में तीसरे का लाभ होना।

दो-दो हाथ करना अर्थ: लड़ना

दोनों हाथ में लड्डू अर्थ: दो तरफा लाभ। दोनों तरफ से लाभ। सभी प्रकार से लाभ ही लाभ।

दोनों हाथों से लुटाना अर्थ: बहुत खर्च करना

दौड़ धूप करना अर्थ: बड़ी कोशिश करना। कठोर श्रम करना।

द्रविड़ प्राणायाम करना अर्थ: सीधी बात को घुमा-फिरा कर कहना।

द्रौपदी का चीर अर्थ: कभी समाप्त न होना।

द्वार लगाना अर्थ: दरवाजा बंद करना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *